Add To collaction

लेखनी कहानी -19-Oct-2022 विश्वास की शक्ति

विश्वास की शक्ति (2) 


यदि मानव मन में पूरा विश्वास हो तो 
खंभे में से भी भगवान प्रकट हो जाते हैं 
जब विश्वास की चादर ओढ ली हो तो 
लंका में भी सीता जी के दिन कट जाते हैं 

ये विश्वास ही तो था जो द्रोपदी ने पुकारा 
और भगवान नंगे पांव दौड़े चले आते हैं 
भीष्म, द्रोण जैसे बड़े योद्धा कुछ न कर सके 
भगवान श्रीकृष्ण "लाज का चीर" बन जाते हैं 

जिनका विश्वास की शक्ति पर यकीं होता है तो 
"पोखरण" में परमाणु परीक्षण भी हो जाता है 
दुनिया का दादा अमरीका हतप्रभ रह जाता है 
"कलाम" के कमाल से देश "अटल" बन जाता है 

जब देश के नेतृत्व पर विश्वास होता है तब 
अकेला "अभिनंदन" पाकिस्तान में घुस जाता है 
अकेले हनुमान रावण की लंका जला आते हैं 
और राम नाम से पत्थर भी पानी में तर जाता है 

होमी जहांगीर भाभा के छोटे छोटे से बम 
अमरीकी "पैटन टैंक" के परख्चे उड़ा देते हैं 
वो छोटे कद वाले पतले दुबले शास्त्री जी 
"जेहादी" पाकिस्तान को सबक सिखा देते हैं 

अपने बाजुओं की ताकत पर यकीन हो तो 
"गलवान घाटी" में चीन की कब्र खुद जाती है 
जब "कोरोना महामारी" से विश्व त्रस्त होता है 
तब दवाई भारत में बनकर दुनियाभर को जाती है 

विश्वास की शक्ति में वो दम है दोस्तो 
जो घूमती मछली की आंख भी भेद देती है 
एक छोटा सा इजराइल 56 देशों से पंगा ले लेता है 
वियतनामी जनता अमरीका को सबक सिखा देती है 

श्री हरि 
19.9.22 


   15
8 Comments

Supriya Pathak

20-Oct-2022 01:17 AM

Bahut khoob 💐👍

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

20-Oct-2022 03:00 AM

धन्यवाद जी

Reply

Gunjan Kamal

20-Oct-2022 12:05 AM

शानदार

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

20-Oct-2022 03:00 AM

धन्यवाद जी

Reply

Aliya khan

19-Oct-2022 11:36 PM

सत्य है

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

20-Oct-2022 03:00 AM

धन्यवाद जी

Reply